Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 May, 2024 10:12 AM

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग हर साहसिक कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग किसी भी जोखिम भरे काम को करने से घबराते नहीं हैं। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इन लोगों का स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। परंतु मूलांक 9 वाले जातक बहुत देर तक किसी से नाराज नहीं रह सकते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनके मन में दूसरे के लिए दया भावना होती है। इनका मन समाज सेवा के कार्यों में भी अधिक लगता है। अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर ये लोग एक समाजसेवी के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को पुलिस, आर्मी, डॉक्टर, सर्जन, समाजसेवी इत्यादि क्षेत्रों में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातकों का अपने परिवार में छोटे बहन-भाइयों के साथ अधिक स्नेह होता है। ये लोग हर परिस्थिति में उनका साथ देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। इन्हें हर विषय को सीखने में रुचि होती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल कुछ अकस्मात घटनाएं संभव हैं। थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है। विवेक और बुद्धि के साथ लिए गए निर्णय सफलता की ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। मई के महीने के शेष दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। हालांकि अपनी ऊर्जा को एक सही मार्गदर्शन के साथ सही दिशा में लगाने की कोशिश करेंगे। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नए काम की शुरुआत के अवसर प्राप्त होंगे। जुलाई के महीने में भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश न करें। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। अहंकार की भावना को त्याग कर सफलता की तरफ आगे बढ़ने की कोशिश करें। सितंबर के महीने में अनैतिक कार्य से बचे रहें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय व्यापार के नजरिया से परिवर्तनशील रहेगा। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। छोटी बहन के साथ अनबन होने की संभावनाएं बनती है। नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं। कुछ अकस्मात यात्राएं भी आपकी दिनचर्या को इधर-उधर कर सकती हैं।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अहम रहेगा। फरवरी के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेगा। मार्च के महीने का समय यात्राओं में व्यस्त रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। अप्रैल के महीने में आलस्य के कारण काम की अधिकता बनती चली जाएगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश भगवान की आराधना करें। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
